News
Anumodna kre is anokhi shaadi ki….
21 Dec 2016

अनुकरणीय!! अतुलनीय!! प्रशंसनीय!! अनूठी शादी..दिल से लाईक करें इस प्रयास को…
आज के ईस भौतिकतावादी युग में जब शादी ब्याह में दिखावा और फैशन के नाम पर फ़िज़ूलखर्ची अपने चरम पर है, ऐसे समय में हम आपको एक ऐसे अनुठे विवाह के बारे में बता रहे है जिसके बारे में सुनकर आपको यकायक विश्वास नहीं होगा।
जी हाँ, हम बात कर रहे है मुम्बई में हुई एक अनोखी शादी की पार्टी की,
*मुम्बई* के पुष्प मंगल परिवार के धन्नाशाह *सेठ श्री हर्षद मंगलदास शाह* ने अपनी सुपौत्री *अंकिता* की शादी के उपलक्ष में भायखला के जैन मंदिर में 18/12/2016, रविवार को एक अनोखी पहल करते हुए शादी के सब कार्यक्रमों को बहुत ही कम खर्च में निपटाने के बाद एक *जीवदया पार्टी* का आयोजन किया। *श्री जैन अलर्ट ग्रुप* के सञ्चालन में आयोजित इस पार्टी में भारत के विभिन्न प्रदेशों में स्थित करीब 280 गौशालाओं के प्रबन्धकों को निमंत्रित किया गया और प्रीतिभोज के पश्चात उन सब प्रबन्धकों का तिलक लगाकर, शाल माला के द्वारा बहुमान कर प्रत्येक गौशाला की *गौमाता और अन्य मूक पशुओं के कल्याणार्थ एक-एक लाख रूपये का चेक भेंट किया गया।*
ऐसे समय में जब हर छोटे से छोटा आदमी भी दिखावे और झूठी शान के लिए शादियों और आडम्बर के नाम पर उधार लाकर भी फिजूलखर्च करते नजर आते है, ऐसे समय में श्री शाह और उनके परिवार को इस अनूठी और अतुलनीय पहल के लिए अनेकोनेक धन्यवाद तथा नव वर वधु के सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं संप्रेषित करते है।
इस जीवदया पार्टी में *श्री मरुधर केसरी जैन गौशाला ट्रस्ट* को भी सादर निमंत्रण प्राप्त हुआ और ट्रस्ट के सचिव *श्री नेमीचन्दजी सिंघवी* ने इस अनूठी पार्टी में भाग लेकर एक लाख रूपये का चेक प्राप्त किया और श्री शाह एवं उनके परिवार के इस नेक योगदान के लिए हार्दिक प्रशंसा करते हुए तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कृपया इस मेसेज को फॉरवर्ड करते रहे ताकि ऐसे सत्कर्म से प्रेरणा लेकर इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहे।




