News
CM ne ki Mahavir Nirvanotsav ki Ghoshna…..
17 Dec 2016

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार ने की महावीर निर्वाणोत्सव राजकीय स्तर पर मनाने की घोषणा। जैन समाज में खुशी की लहर ।
जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर के निर्वाण दिवस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को भगवान महावीर की निर्वाणस्थली पावापुरी में राजकीय स्तर का समारोह आयोजित किये जाने के संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणा के बाद जैन धर्माम्बलम्बियों में खुशी का माहौल है। जैन धर्माम्बलम्बियों द्वारा काफी समय से यह मांग की जाती रही है कि भगवान महावीर निर्वाण दिवस पर सरकारी स्तर पर निर्वाण उत्सव का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से पावापुरी जैन समाज सहित पूरे देश का जैन समाज खुश है।
इसकी घोषणा के बाद जैनियों सहित पूरा इलाके के लोगों ने नीतीश कुमार को बधाई दी




