News
Dhanya hai aese Pita ko…..
13 Dec 2016

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के लासूर में एक व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी में गरीबों को घर तोहफे में देकर शादी में फिजूलखर्ची करने वाले अमीरों के लिए एक मिसाल पेश की है। बिजनेमैन अजय मुनोत ने 90 मकान बनवाए और सभी मकान बेटी श्रेया की शादी में गरीबों को तोहफे में दे दिया है। । ये मकान उन्होंने बेटी की शादी में होने वाले खर्च को बचाकर बनाए हैं। वन रूम किचन वाले इन घरों की कॉलोनी दो एकड़ जमीन पर दो माह में बनाई गई है। इनके निर्माण पर 1.5 करोड़ रुपए का खर्च आया है। अजय का कहना है कि रोटी- कपड़ा की जरुरत तो किसी तरह पूरी हो जाती है लेकिन बेघर गरीबों के लिए घर का सपना बड़ा होता है।




