News
Jain samaj ne kiya jabardast pradarshan
04 Oct 2016

जैन समाज ने किया जबर्दस्त प्रदर्शन, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर
दमोह, जैन मुनियों के बारे में अभद्र टिप्पणी करने और उसके बाद ढिगसर गांव में जैन मंदिर में चोरी की घटना के बाद प्रतिमाओं को खंडित किए जाने की घटना से जैन समाज आहत है। जैन समाज का कहना है कि चोरी करने वालों के खिलाफ वहां की पुलिस एवं प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए चोरी की घटना का मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से
इसी तरह असंघ घोष के नाम से जैन मुनियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी जिला पंचायत सीईओ पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसे लेकर समाज के लोगों ने आरोपियों के नाम की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और भोपाल से लेकर दिल्ली तक विरोध करने से लेकर यहां तक कहा कि आरोपियों का बचाव कर रहे किसी भी मंत्री-संत्री तक को नहीं छोड़ेंगे। शुक्रवार जैन समाज ने मौन रहकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।




