Recipes
Planner masala dosa

*पनीर मसाला डोसा*
सामग्री:
1 कप कच्चा चावल
1 कप उबला हुआ चावल
1 कप कसा हुआ पनीर
2 कटी हुई हरी मिर्च
1 टी स्पून कटी हुई हरी धनिया
रोस्ट करने के लिए तेल
स्वादानुसार नमकविधि:
कच्चे चावल और उबले हुए चावल को एक साथ दो घंटे के लिए भिगो दें। फिर दोनों को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें। आवश्यक हो तो पीसते वक्त थोड़ा सा नमक मिलाएं।
अब पनीर, हरी मिर्च, कटी धनिया को चावल पेस्ट में अच्छी तरह मिला दें।
अब डोसा पैन (भारी छिछला हुआ तवा) को गर्म करें और एक बड़ा चम्मच भर कर तवे पर उड़ेलें और गोलाई में घुमाते हुए फैलाएं। हलका मोटा ही रखें। अब डोसा के चारों ओर थोड़ा तेल फैलाएं। धीमी आंच में ठीक से पकने दें।
नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमागरम सर्व करें।
Serves : Ready In : Level : Tithi : Cuisine :
Ingredients
Print Recipe
